Skip to main content

काले पन्ने फाड़ दिए..

मिश्रा परिवार की बड़ी बहू ,देवर और  ननद की लाडली भाभी, राजीव की जीवनसंगिनी , एक मासूम से बच्चे की मा ,नर्सरी में पढ़ाने वाली प्यारी सी प्रियंका टीचर... अपनी छोटी सी जिंदगी मे बहुत खुश थी ।

ससुराल में उसे इतना प्यार ,सम्मान मिला, जिसके सपने हर एक लड़की देखती है ।जहां उसे बड़ी बहू होने के नाते परिवार के हर छोटे-बड़े निर्णय लेने का हक मिला ।वहीं राजीव ने उसे नौकरी करने और अपने सपनों को पूरा करने की हिम्मत दी। आज प्रियंका अपनी इस जिंदगी से इतनी खुश थी जैसे मानो कभी कुछ हुआ ही नहीं था।

 लेकिन ऐसा नहीं था....

 आज से 5 साल पहले प्रियंका इस शादी के बिल्कुल खिलाफ थी । यह शादी उसके लिए मरने से भी बदतर थी। ना  राजीव  उसे पसंद था, ना राजीव के परिवार वाले।

 उसे शादी नाम से ही नफरत हो गई थी ।परिवार वालों ने प्रियंका को बहुत प्यार से समझाया उसे मनाया तब कहीं जाकर प्रियंका  शादी करने के लिए तैयार हुई थी।

प्रियंका के सास- ससुर  प्रियंका को इतना प्यार करते , उसे  सम्मान देते और राजीव उसे पलकों पर रखता तो फिर क्यों न प्रियंका अपने अतीत को भूल जाती।

 आज अलमारी साफ करते हुए उसके हाथ में एक छोटी सी डिब्बी आ गई । जिसमें एक बटन था जो शशांक ने उसे अपनी निशानी के रूप में दिया था।वो बटन  उसे अतीत के  काले पन्नों को याद दिला गया।

 प्रियंका को याद आया वह पल जब वह शशांक को चाहती थी। लेकिन शशांक ने प्रियंका को सिर्फ उसका आकर्षण बता कर उसे छोड़ दिया था ।जहां प्रियंका शशांक के साथ अपना जीवन देख रही थी, वहां शशांक सिर्फ उसे कुछ समय के लिए दोस्ती करके अपना समय बिताना कह रहा था ।

एक लड़की के लिए वह समय बहुत मुश्किल हो जाता है जब वह किसी को अपना सब -कुछ समझ ले। अपना जीवन उसके साथ देखने लगे और वह उससे कहें... मैंने कभी ऐसा चाहा ही नहीं कि मैं तुमसे शादी कर अपना जीवन बिताऊ।

 तुम एक सिर्फ दोस्त हो..

प्रियंका तिल - तिल मर रही थी। तब उसके लिए राजीव का रिश्ता आया था ।मम्मी पापा के कहने पर उसने राजीव से शादी की।

 आज उस बटन को देखते ही उसे याद आया कि  उसने शादी के एक महीने तक अपनी आंखों के करीब रखा। रोज उसे देखती और शशांक को याद करती ।

लेकिन धीरे-धीरे परिवार का प्यार उसे शशांक की यादों से दूर ले गया ।

तभी राजीव कमरे में आया उसने पूछा ...

'प्रियंका यह क्या कर रही हो????'

 प्रियंका हंसते हुए बोली...' कुछ नहीं अलमारी में थोड़ा कचरा हो गया था बस कचरा साफ कर रही हूं ।'

और वह बटन की डिबिया उसने डस्टबिन में डाल दी। सचमुच अतीत के कुछ काले पन्ने  यदि फाड़ दिए जाए ,उन्हें भूल जाए  तो जिंदगी सुखमय हो जाती है।



Comments

Popular posts from this blog

डिब्बे की अदला बदली से खुल गई पोल

ममता की शादी को अभी 6 महीने ही हुए थे । वह खुद को अपने ससुराल के रंग में रंगने की कोशिश कर रही थी ।इत्तेफाक से उसकी ननद का नाम भी ममता ही था ।हालांकि ममता दीदी उससे बड़ी थी और उनकी शादी हो चुकी थी। वह अपने ससुराल में बेहद खुश थी।  सावन का महीना शुरू होने ही वाला था।  ममता का यह पहला त्यौहार था इसलिए सांस ने सोचा क्यों ना बहू को साड़ी दे दी जाए।  सास और बहू दोनों ही साड़ी की दुकान पर पहुंच गई। सास ने बहू से कहा  ...'बहु तुम अपने लिए साड़ी पसंद कर लो, लेकिन ध्यान रखना ज्यादा महंगी मत लेना अभी शादी पर बहुत खर्चा हुआ है।'मैं तुम्हारी ममता दीदी के लिए भी एक सस्ती सी साड़ी देख लेती हूं तब तक।' बहू को लगा कि  सास सही कह रही है।उसने ₹१७00 की साड़ी पसंद कर ली ।तब तक सास ने भी ममता दीदी के लिए साड़ी पसंद कर ली और तुरंत ही दुकानदार को दोनों साड़ियों को डिब्बों में पैक करवाने के लिए भी कह दिया।सास ने तुरंत बिल भर दिया ।जिस पर ममता का कोई ध्यान नहीं था।  दोनों खुशी-खुशी घर लौट आए ।  बहु के हाथ से सासुमा ने  साड़ी का ए...

अब नहीं होंगे गर्मी की छुट्टियों में बच्चे बोर

 गर्मी की छुट्टियों का इंतजार बच्चों को बेसब्री से होता है ।पूरे साल में यही वे दिन होते हैं जब वे बिना किसी टाइम टेबल के समय बिताते हैं । लेकिन गर्मी की छुट्टियां आते ही ,बच्चों के मम्मी और पापा परेशान से हो जाते हैं। उनकी सबसे बड़ी यही परेशानी होती है ,कि  बच्चों को पूरा दिन कैसे व्यस्त रखा जाए??? क्योंकि  बच्चे ज्यादातर समय अपना इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे कि मोबाइल ,लैपटॉप ,टीवी आदि में दे देते हैं । तो चलिए आप सभी के लिए मैं कुछ सुझाव लाई हूं ,आशा करती हूं कि यह सुझाव आपके बच्चों के जरूर काम आएगा। गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को किसी  टाइम टेबल  के तहत ना बांधे । गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के लिए  आपका साथ  सबसे ज्यादा जरूरी होता है। बच्चों को प्रकृति से मिलाएं आपके आसपास यदि कोई  नर्सरी  है तो आप बच्चों को वहां ले जा सकते हैं ।जहां वे नए -नए पौधों के बारे में, इनडोर -आउटडोर प्लांट्स के बारे में जानकारी पा सकते हैं ।उनके मनपसंद  पौधों को घर लेकर आए और उसमें पानी डालने की जिम्मेदारी बच्चे क...

रात के खाने में क्या बनाऊं???? एक राष्ट्रीय समस्या

रात के खाने में क्या बनाया जाए??? इसे  एक राष्ट्रीय समस्या घोषित कर देना चाहिए।  हर एक घर में शाम होते ही मम्मी की आवाज शुरू हो जाती है, आज खाने में क्या बनाऊं ??? फोन करके पति को पूछा जाता है ..आज खाने में क्या खाओगे???  यह बात और है कि पत्नी बनाती वही है ,जो वह चाहती है ।लेकिन पूछना मानो उसका नियमित कर्म हो   ।वह सिर्फ यह सुनना चाहती है कि...कोई यह कह दे कि खिचड़ी बना लो । लेकिन मजाल है जो घर का कोई भी  सदस्य  यह कह दे कि..आज खिचड़ी बना लो।  बच्चों से पूछा जाए तो बच्चे कहते...' मम्मी कुछ  अच्छा बनाना आज'   बहुत दिन हो गए ...बस कुछ अच्छा बना लो मम्मी आज । पतिदेव को पूछो तो  पतिदेव कहते हैं ...' जो बनाना हो बना लो.... सब चलेगा '(क्योंकि जनाब, पतिदेव पत्नी की आदत से अब पूरी तरह से वाकिफ हो चुके हैं)  इस बात से पत्नी कभी संतुष्ट नहीं होती, दोबारा पूछती है । कुछ भी का क्या मतलब होता है??? कुछ तो बताओ  । रोज  यही पूछना पड़ता है। मैं भी परेशान ह...