Skip to main content

मायके का मान आपके हाथो में है।



सेजल की २४ वर्ष में शादी तय हो गई।सब कुछ अच्छा था ।खासकर लड़का अतुल  बहुत ही हैंडसम था।सेजल का सपना था कि उसे हीरो जैसा वर मिले।इसलिए उसने भी हामी भर दी थी।

शादी के लिए अभी ६ महीने बाकी थे। उस बीच सेजल और अतुल का मिलना- मिलाना चालू था। सुनहरे दिनों का वे बहुत आनंद ले रहे थे।अतुल, सेजल को महंगे महंगे उपहार देता था।जो सेजल को अच्छे लगने लगे।

उसने अपनी मां से कहा...' अब मुझे  ऐसा लग रहा है, कि मुझे भी अतुल को कुछ महंगा उपहार देना चाहिए।'

मा ने कहा....' उपहार देने में कोई परेशानी नहीं, किन्तु महंगा होना जरूरी नहीं होना चाहिए।'

सेजल गुस्से से बोली क्या....' मा, तुम हमेशा कंजूसी की बाते करती हो।मेरा उपहार महंगा होगा तो ससुराल में मेरी इज्जत होगी।'

सेजल ने एक ना सुनी और महंगा उपहार अतुल को दे दिया।

शादी का दिन भी दिन आ गया।धूमधाम से दोनों की शादी हुई।

अतुल सेजल हनीमून के लिए विदेश गए।सेजल तो खुशी से सातवे आसमान पर थी।उसे लगा की उसके सारे सपने पूरे हो गए।

ससुराल आई तो धीरे- धीरे उसे  वास्तविकता   पता चली। अतुल और उसके घर वाले सेजल के मायके वालों का छोटा -मोटा मज़ाक बनाते। जैसे सेजल के भाई को कभी जोकर बोलते, कभी कहते कि किसी को कोई अकल नहीं।

सेजल उनका विरोध ना करती ।बल्कि अपने भाई को बोलती की उसे कैसे व्यवहार करना चाहिए। सेजल के विरोध ना करने के कारण, अतुल की हिम्मत बढ़ गई।

 जब भी  लेन- देन की बात होती, सेजल अपने ही मायके वालों का दोष निकालते हुए  ,मायके वालों से कहती कि वे अपनी बेटी को कुछ ठीक से नही देते। उसकी वजह से ससुराल में उसकी इज्जत नहीं होती ।

जब अतुल को ऐसा पता चला तो अतुल को यह बात पूरी तरह समझ में आ गई  कि सेजल अपने मायके वालों का तो सम्मान करती ही नहीं। उसका फायदा अतुल  और उसके परिवार ने बखूबी उठाया।

 सेजल के मायके वालों ने सेजल  के घर आना लगभग बंद कर दिया था और जब आना पड़ता तो सेजल  उन्हें निर्देश दे देती , किस बात पर हंसना है ?किस बात पर नहीं? कैसे कपड़े पहने हैं ? क्या बात करनी है? ।

धीरे -धीरे  सेजल और अतुल के बीच के संबंधों में कड़वाहट आने लगी।

 कभी तू -तू ,मैं- मैं हो जाती, तो कभी पैसों को लेकर झगड़ा हो जाता ।

सेजल जब भी कहती कि मैं अपने मम्मी पापा को बताऊंगी तो अतुल  कहता अच्छा तुम् उन्हें क्या बताओगी??? क्या कर लेंगे मेरा ???तुम् खुद ही अपने भाई ,अपने माता -पिता का अपमान करती हो।

सेजल को अनुभव हो चुका था, कि उसकी छोटी सी गलती उस पर ही भारी पड़ी ।

जब पहली बार अतुल ने उसके भाई का  मजाक बनाया था तब वह  बता देती कि वह अपने मायके वालों का अपमान नहीं सहन करेगी। तो शायद बात नहीं बिगड़ती ।

 एक लड़की के लिए जितना उसका ससुराल महत्वपूर्ण है ,मायके का मान भी उसके लिए उतना ही मायने रखना चाहिये।कभी भी अपने ससुराल वालों को इस बात की इजाजत ना दें कि  वे आपके मायके वालों का मजाक उड़ा सके ।अच्छे शब्दों में या कभी जरूरत पड़े तो कड़े शब्दों में वही उन्हें रोक दें और उन्हें बताएं कि बेशक शादी करके अपने ससुराल आई हैं। बेशक उसके लिए ससुराल  की इज्जत करना उसका धर्म है।

 लेकिन इसके लिए वह अपने मायके वालों का अपमान  कभी सहन नहीं करेगी। ससुराल वालों की मांगो के सामने कभी भी मायके वालों को इस बात के लिए  मजबूर ना करें कि वह अपनी मर्जी के खिलाफ जाकर ससुराल वालों के लिए तोहफा भेजे।अपने सही शब्दों के चुनाव से ससुराल वालों को ये जता दे कि आप अपने मायके वालों का अपमान नहीं सहन करेगी।ससुराल  वालों को ये जताना भी जरूरी है कि आपके मायके वाले उनकी मर्जी से तोहफे देंगे नाकी ससुराल वालों की मर्जी से।मायके वालों का सदा सम्मान करें।उनका सदा मान बना रहे ये आपके हाथों में है।



Comments

Popular posts from this blog

अब नहीं होंगे गर्मी की छुट्टियों में बच्चे बोर

 गर्मी की छुट्टियों का इंतजार बच्चों को बेसब्री से होता है ।पूरे साल में यही वे दिन होते हैं जब वे बिना किसी टाइम टेबल के समय बिताते हैं । लेकिन गर्मी की छुट्टियां आते ही ,बच्चों के मम्मी और पापा परेशान से हो जाते हैं। उनकी सबसे बड़ी यही परेशानी होती है ,कि  बच्चों को पूरा दिन कैसे व्यस्त रखा जाए??? क्योंकि  बच्चे ज्यादातर समय अपना इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे कि मोबाइल ,लैपटॉप ,टीवी आदि में दे देते हैं । तो चलिए आप सभी के लिए मैं कुछ सुझाव लाई हूं ,आशा करती हूं कि यह सुझाव आपके बच्चों के जरूर काम आएगा। गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को किसी  टाइम टेबल  के तहत ना बांधे । गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के लिए  आपका साथ  सबसे ज्यादा जरूरी होता है। बच्चों को प्रकृति से मिलाएं आपके आसपास यदि कोई  नर्सरी  है तो आप बच्चों को वहां ले जा सकते हैं ।जहां वे नए -नए पौधों के बारे में, इनडोर -आउटडोर प्लांट्स के बारे में जानकारी पा सकते हैं ।उनके मनपसंद  पौधों को घर लेकर आए और उसमें पानी डालने की जिम्मेदारी बच्चे क...

रात के खाने में क्या बनाऊं???? एक राष्ट्रीय समस्या

रात के खाने में क्या बनाया जाए??? इसे  एक राष्ट्रीय समस्या घोषित कर देना चाहिए।  हर एक घर में शाम होते ही मम्मी की आवाज शुरू हो जाती है, आज खाने में क्या बनाऊं ??? फोन करके पति को पूछा जाता है ..आज खाने में क्या खाओगे???  यह बात और है कि पत्नी बनाती वही है ,जो वह चाहती है ।लेकिन पूछना मानो उसका नियमित कर्म हो   ।वह सिर्फ यह सुनना चाहती है कि...कोई यह कह दे कि खिचड़ी बना लो । लेकिन मजाल है जो घर का कोई भी  सदस्य  यह कह दे कि..आज खिचड़ी बना लो।  बच्चों से पूछा जाए तो बच्चे कहते...' मम्मी कुछ  अच्छा बनाना आज'   बहुत दिन हो गए ...बस कुछ अच्छा बना लो मम्मी आज । पतिदेव को पूछो तो  पतिदेव कहते हैं ...' जो बनाना हो बना लो.... सब चलेगा '(क्योंकि जनाब, पतिदेव पत्नी की आदत से अब पूरी तरह से वाकिफ हो चुके हैं)  इस बात से पत्नी कभी संतुष्ट नहीं होती, दोबारा पूछती है । कुछ भी का क्या मतलब होता है??? कुछ तो बताओ  । रोज  यही पूछना पड़ता है। मैं भी परेशान ह...

डिब्बे की अदला बदली से खुल गई पोल

ममता की शादी को अभी 6 महीने ही हुए थे । वह खुद को अपने ससुराल के रंग में रंगने की कोशिश कर रही थी ।इत्तेफाक से उसकी ननद का नाम भी ममता ही था ।हालांकि ममता दीदी उससे बड़ी थी और उनकी शादी हो चुकी थी। वह अपने ससुराल में बेहद खुश थी।  सावन का महीना शुरू होने ही वाला था।  ममता का यह पहला त्यौहार था इसलिए सांस ने सोचा क्यों ना बहू को साड़ी दे दी जाए।  सास और बहू दोनों ही साड़ी की दुकान पर पहुंच गई। सास ने बहू से कहा  ...'बहु तुम अपने लिए साड़ी पसंद कर लो, लेकिन ध्यान रखना ज्यादा महंगी मत लेना अभी शादी पर बहुत खर्चा हुआ है।'मैं तुम्हारी ममता दीदी के लिए भी एक सस्ती सी साड़ी देख लेती हूं तब तक।' बहू को लगा कि  सास सही कह रही है।उसने ₹१७00 की साड़ी पसंद कर ली ।तब तक सास ने भी ममता दीदी के लिए साड़ी पसंद कर ली और तुरंत ही दुकानदार को दोनों साड़ियों को डिब्बों में पैक करवाने के लिए भी कह दिया।सास ने तुरंत बिल भर दिया ।जिस पर ममता का कोई ध्यान नहीं था।  दोनों खुशी-खुशी घर लौट आए ।  बहु के हाथ से सासुमा ने  साड़ी का ए...