Skip to main content

मैं निर्दोष हूं।

बाहर  धीरे -धीरे से चल  रही हवा चुपके  से  घर के भीतर
आ रही थी। खिड़की के  सुनहरे पर्दे, उस हवा से हिल रहे थे ।हवा के साथ धूल ने भी घर के फर्नीचर पर अपनी जगह बना ली थी ।सोफे पर रिमोट यूं ही पड़े हुए थे। खाने की मेज, कुछ साफ तो कुछ मैली सी थी।

 घर का हर एक सामान अपनी- अपनी जगह पर जमा हुआ था ।

सोनाली अपने कमरे में अपने बिस्तर को छोड़ ,एक कोने में जाकर, अपने माथे को अपने घुटनों पर रखकर रो रही थी।

उसके घुंघराले बालों से उसका चेहरा ढका हुआ था ।हाथों में सोने की एक -एक चूड़ी गुमसुम सी लग रही थी ।पैरों में लगाई हुई एक महीने पहले की नेल पॉलिश थोड़ी लगी थी और थोड़ी निकल चुकी थी। सोनाली के रोने के कारण उसकी आंखें लाल तो हो ही गई थी और उसकी आंखों का काजल उसके गाल तक फैल चुका था। माथे पर लगी लाल बिंदी सरक कर  मांग तक पहुंच गई थी।

  सोनाली का गला सूख चुका था ।सिसकियां  लेकिन अब भी कमरे  के सन्नाटे में  आसानी से सुनाई दे रही थी ।

अपने आंसुओं को सोनाली कभी अपने हाथ से तो कभी अपने दुपट्टे से पोछ लेती। लेकिन  फिर भी अपने आंसुओं पर रोक ना लगा पाती तो दर्पण में खुद को निहारती और खुद से कहती...' मत रो सोनाली..... तेरा कोई दोष नहीं... तू क्यों रोती है ???चुप हो जा पगली ...चुप हो जा।'

अभी भी उसके कानों  में सास के  वही शब्द गूंज रहे थे कि ....

"तुझमें न जाने हमने क्या देखा और इस घर की बहू बना लिया ।तू इस घर  को एक संतान तक नहीं दे सकती। हमारे तो भाग्य की फूट गए... तेरे जैसी बहू  को इस घर में लाकर । हमारे बेटे को तो तुझसे  कई गुना अच्छी लड़कियों के रिश्ते आए थे। ऐसी लड़की किस काम की जो बच्चा ना पैदा कर सके।"

विषैले तीर की तरह सास के यह शब्द सोनाली के कलेजे को आरपार चीर गए। शादी के दस साल हो चले थे और अभी तक सोनाली की गोद हरी नहीं हुई थी। सोनाली और उमेश अपनी गृह स्थी  को आगे बढ़ाना चाहते थे ।वे अपनी एक संतान चाहते थे। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया और बच्चे के इंतजार में दस साल हो गए।

बच्चा नहीं हो पाया ,  उस बात का जिम्मेदार सिर्फ सोनाली को माना गया।  रिश्तेदार  ,पड़ोसी ,दोस्त ...सबने सबसे पहले उंगली उठाई तो सोनाली पर।

 सोनाली भी सब कुछ सुनती रही। कभी कुछ पलट कर जवाब नहीं दिया। लेकिन आज उसने तय किया कि वह अब चुप नहीं रहेगी।

उमेश सोनाली के साथ हमेशा से था और उसने  सोनाली से कहा भी था कि लोगों के सवाल का जवाब उमेश देगा ,लेकिन फिर भी सोनाली ने अपनी कसम देकर उमेश को हमेशा चुप  करवा दिया ।

लेकिन आज उसके स्वाभिमान को ऐसे ठेस लगी कि वह कमरे में बंद होकर आंसू तो बहाती रही... लेकिन अब उसके  आंसू  अंगार बन चुके थे। 

उसने अपने आप को संभाला और तेज़ कदमों के साथ अपने सास-ससुर के कमरे में जा पहुंची ..।

 दस सालों से जो उसकी मन के भीतर लावा जमा हुआ था ,आज उसने उसे निकाल दिया ।

उसने कहा ....."मम्मी- पापा मैं जानती हूं कि आपका सपना आपके पोता -पोती को देखने का है। लेकिन मैं आज आपको यह बताना चाहती हूं कि आप मुझे कोसते रहे ।मुझे  रिश्तेदारों के बीच  बेइज्जत करके रहे, लेकिन आज आपको यह जानकर और भी ज्यादा दुख होगा कि मैं आपको पोता -पोती देने के लिए पूरी तरह से स्वस्थ हूं ।लेकिन कमी आपके बेटे में हैं ।आपका बेटा आपको दादा -दादी नहीं बना सकता ।मुझे आपके बेटे से कोई परेशानी नहीं। मैं उनके साथ सारी जिंदगी बिताना चाहती हूं ।

क्या हुआ जो हमारी संतान नहीं होगी ???लेकिन मैं उनके साथ बहुत खुश हूं। लेकिन आप लोगों में मेरा जीना इस तरह दूभर कर दिया है कि आज मुझे आपके सामने की बात कहनी पड़ रही है। एक बहू को बांझ कह देना कितना आसान होता है..... लेकिन क्या आप इस बात को स्वीकार कर पाएंगे कि आपका बेटा आपको वारिस  देने के काबिल नहीं?????


Comments

Popular posts from this blog

अब नहीं होंगे गर्मी की छुट्टियों में बच्चे बोर

 गर्मी की छुट्टियों का इंतजार बच्चों को बेसब्री से होता है ।पूरे साल में यही वे दिन होते हैं जब वे बिना किसी टाइम टेबल के समय बिताते हैं । लेकिन गर्मी की छुट्टियां आते ही ,बच्चों के मम्मी और पापा परेशान से हो जाते हैं। उनकी सबसे बड़ी यही परेशानी होती है ,कि  बच्चों को पूरा दिन कैसे व्यस्त रखा जाए??? क्योंकि  बच्चे ज्यादातर समय अपना इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे कि मोबाइल ,लैपटॉप ,टीवी आदि में दे देते हैं । तो चलिए आप सभी के लिए मैं कुछ सुझाव लाई हूं ,आशा करती हूं कि यह सुझाव आपके बच्चों के जरूर काम आएगा। गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को किसी  टाइम टेबल  के तहत ना बांधे । गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के लिए  आपका साथ  सबसे ज्यादा जरूरी होता है। बच्चों को प्रकृति से मिलाएं आपके आसपास यदि कोई  नर्सरी  है तो आप बच्चों को वहां ले जा सकते हैं ।जहां वे नए -नए पौधों के बारे में, इनडोर -आउटडोर प्लांट्स के बारे में जानकारी पा सकते हैं ।उनके मनपसंद  पौधों को घर लेकर आए और उसमें पानी डालने की जिम्मेदारी बच्चे क...

रात के खाने में क्या बनाऊं???? एक राष्ट्रीय समस्या

रात के खाने में क्या बनाया जाए??? इसे  एक राष्ट्रीय समस्या घोषित कर देना चाहिए।  हर एक घर में शाम होते ही मम्मी की आवाज शुरू हो जाती है, आज खाने में क्या बनाऊं ??? फोन करके पति को पूछा जाता है ..आज खाने में क्या खाओगे???  यह बात और है कि पत्नी बनाती वही है ,जो वह चाहती है ।लेकिन पूछना मानो उसका नियमित कर्म हो   ।वह सिर्फ यह सुनना चाहती है कि...कोई यह कह दे कि खिचड़ी बना लो । लेकिन मजाल है जो घर का कोई भी  सदस्य  यह कह दे कि..आज खिचड़ी बना लो।  बच्चों से पूछा जाए तो बच्चे कहते...' मम्मी कुछ  अच्छा बनाना आज'   बहुत दिन हो गए ...बस कुछ अच्छा बना लो मम्मी आज । पतिदेव को पूछो तो  पतिदेव कहते हैं ...' जो बनाना हो बना लो.... सब चलेगा '(क्योंकि जनाब, पतिदेव पत्नी की आदत से अब पूरी तरह से वाकिफ हो चुके हैं)  इस बात से पत्नी कभी संतुष्ट नहीं होती, दोबारा पूछती है । कुछ भी का क्या मतलब होता है??? कुछ तो बताओ  । रोज  यही पूछना पड़ता है। मैं भी परेशान ह...

डिब्बे की अदला बदली से खुल गई पोल

ममता की शादी को अभी 6 महीने ही हुए थे । वह खुद को अपने ससुराल के रंग में रंगने की कोशिश कर रही थी ।इत्तेफाक से उसकी ननद का नाम भी ममता ही था ।हालांकि ममता दीदी उससे बड़ी थी और उनकी शादी हो चुकी थी। वह अपने ससुराल में बेहद खुश थी।  सावन का महीना शुरू होने ही वाला था।  ममता का यह पहला त्यौहार था इसलिए सांस ने सोचा क्यों ना बहू को साड़ी दे दी जाए।  सास और बहू दोनों ही साड़ी की दुकान पर पहुंच गई। सास ने बहू से कहा  ...'बहु तुम अपने लिए साड़ी पसंद कर लो, लेकिन ध्यान रखना ज्यादा महंगी मत लेना अभी शादी पर बहुत खर्चा हुआ है।'मैं तुम्हारी ममता दीदी के लिए भी एक सस्ती सी साड़ी देख लेती हूं तब तक।' बहू को लगा कि  सास सही कह रही है।उसने ₹१७00 की साड़ी पसंद कर ली ।तब तक सास ने भी ममता दीदी के लिए साड़ी पसंद कर ली और तुरंत ही दुकानदार को दोनों साड़ियों को डिब्बों में पैक करवाने के लिए भी कह दिया।सास ने तुरंत बिल भर दिया ।जिस पर ममता का कोई ध्यान नहीं था।  दोनों खुशी-खुशी घर लौट आए ।  बहु के हाथ से सासुमा ने  साड़ी का ए...