Skip to main content

चलिए मनाए यह त्यौहार...


यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि भारत त्योहारों का देश है। भारत में हर दूसरे दिन, देश के किसी न किसी क्षेत्र में कोई ना कोई त्योहार मनाया जाता है । यदि देखें तो दिवाली ,दशहरा ,होली ,नवरात्रि, रक्षाबंधन ,गुडीपाडवा संक्रांति,ईद और बहुत सारे त्यौहार भारत देश में मनाये जाते हैं ।

हम सभी बढ़ चढ़कर ,बहुत  जोश के साथ इन  त्योहारों को मनाते हैं।  हम नए कपड़े पहनते हैं। घर को खूब सजाते हैं ।मिठाईयां बनाते हैं। एक दूसरे को तोहफे देते हैं ।ढेर सारी फोटो खींचते हैं। बहुत मजे करते हैं ।ऐसा लगता है मानो इस त्यौहार को मनाने के बाद एक नई स्फूर्ति आ जाती है। ऐसा विश्वास होता  है, मानो आने वाले दिन बहुत ही सुखद होंगे ।इन सभी त्योहारों को अपने परिवार के साथ मनाने के लिए हम बहुत प्लानिंग भी करते हैं।

आज देश को जरूरत है एक ऐसा त्यौहार को मनाने की ,जिसे  यदि भारत की जनता पूरी सूझबूझ और इमानदारी से मनाए  तो देश के हर एक नागरिक का कल्याण होगा।

 वह त्यौहार है चुनाव में अपने मत देने का ( वोट देने का) .....

जी ! ....मैं बात कर रही  हूं आने वाले चुनाव की ।जहां सारे  उम्मीदवार एड़ी -चोटी का जोर लगा रहे हैं चुनाव को जीतने का ।जहां उन्होंने दिन और रात एक कर दिया है ,अपने प्रचार में। वहीं भारत की जनता जिन्हें सबसे ज्यादा जागरूक होने की जरूरत है, वह कहीं निष्क्रिय है।

 कुछ का कहना है हमारे मतदान देने से क्या होगा ???

कोई कहता है ... वोट तो दिए जाते हैं, लेकिन भ्रष्टाचार इतना है कि कोई फायदा नहीं।

कई समझदार लोग तो चुनाव के दिन की छुट्टी  को आराम करने का दिन समझ पर पूरा दिन घर पर बिता देते हैं।

भारत के प्रत्येक नागरिक को इस बात का एहसास होना अत्यधिक आवश्यक है कि अपना मत देना ना केवल हमारा अधिकार है बल्कि हमारा सबसे पहला और सबसे मुख्य कर्तव्य भी है।

इसलिए आप सभी पाठकों से अनुरोध है कि  चुनाव के दिन को भी आप एक त्यौहार की तरह ही मनाए। इस दिन के लिए आप पहले से ही प्लानिंग कर ले ,ताकि आप अपना मत उचित समय पर और उचित उम्मीदवार को दे सके। क्योंकि हर एक व्यक्ति का मत बहुत ही जरूरी होता है। देश की बागडोर कौन संभालेगा??? इसका फैसला भी हमारे मतों के आधार पर  ही होता है।

तो चलिए आज हम सब एक प्रण लेते हैं कि हम हमारे मत का सही उपयोग करेंगे और इस देश को एक ऐसा नेता देंगे जो भारत देश की जनता के हित की बात सोचेगा ।जो भारत देश के विकास के बारे में सोचेगा ।हमें ऐसे नेता को चुनना होगा ,जो विश्व में भारत का सर ऊंचा रखें और भारत देश को इतना सक्षम बनाएं की  कोई भी भारत की ओर बुरी नजर ना रख सके।



Comments

Popular posts from this blog

अब नहीं होंगे गर्मी की छुट्टियों में बच्चे बोर

 गर्मी की छुट्टियों का इंतजार बच्चों को बेसब्री से होता है ।पूरे साल में यही वे दिन होते हैं जब वे बिना किसी टाइम टेबल के समय बिताते हैं । लेकिन गर्मी की छुट्टियां आते ही ,बच्चों के मम्मी और पापा परेशान से हो जाते हैं। उनकी सबसे बड़ी यही परेशानी होती है ,कि  बच्चों को पूरा दिन कैसे व्यस्त रखा जाए??? क्योंकि  बच्चे ज्यादातर समय अपना इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे कि मोबाइल ,लैपटॉप ,टीवी आदि में दे देते हैं । तो चलिए आप सभी के लिए मैं कुछ सुझाव लाई हूं ,आशा करती हूं कि यह सुझाव आपके बच्चों के जरूर काम आएगा। गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को किसी  टाइम टेबल  के तहत ना बांधे । गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के लिए  आपका साथ  सबसे ज्यादा जरूरी होता है। बच्चों को प्रकृति से मिलाएं आपके आसपास यदि कोई  नर्सरी  है तो आप बच्चों को वहां ले जा सकते हैं ।जहां वे नए -नए पौधों के बारे में, इनडोर -आउटडोर प्लांट्स के बारे में जानकारी पा सकते हैं ।उनके मनपसंद  पौधों को घर लेकर आए और उसमें पानी डालने की जिम्मेदारी बच्चे क...

रात के खाने में क्या बनाऊं???? एक राष्ट्रीय समस्या

रात के खाने में क्या बनाया जाए??? इसे  एक राष्ट्रीय समस्या घोषित कर देना चाहिए।  हर एक घर में शाम होते ही मम्मी की आवाज शुरू हो जाती है, आज खाने में क्या बनाऊं ??? फोन करके पति को पूछा जाता है ..आज खाने में क्या खाओगे???  यह बात और है कि पत्नी बनाती वही है ,जो वह चाहती है ।लेकिन पूछना मानो उसका नियमित कर्म हो   ।वह सिर्फ यह सुनना चाहती है कि...कोई यह कह दे कि खिचड़ी बना लो । लेकिन मजाल है जो घर का कोई भी  सदस्य  यह कह दे कि..आज खिचड़ी बना लो।  बच्चों से पूछा जाए तो बच्चे कहते...' मम्मी कुछ  अच्छा बनाना आज'   बहुत दिन हो गए ...बस कुछ अच्छा बना लो मम्मी आज । पतिदेव को पूछो तो  पतिदेव कहते हैं ...' जो बनाना हो बना लो.... सब चलेगा '(क्योंकि जनाब, पतिदेव पत्नी की आदत से अब पूरी तरह से वाकिफ हो चुके हैं)  इस बात से पत्नी कभी संतुष्ट नहीं होती, दोबारा पूछती है । कुछ भी का क्या मतलब होता है??? कुछ तो बताओ  । रोज  यही पूछना पड़ता है। मैं भी परेशान ह...

डिब्बे की अदला बदली से खुल गई पोल

ममता की शादी को अभी 6 महीने ही हुए थे । वह खुद को अपने ससुराल के रंग में रंगने की कोशिश कर रही थी ।इत्तेफाक से उसकी ननद का नाम भी ममता ही था ।हालांकि ममता दीदी उससे बड़ी थी और उनकी शादी हो चुकी थी। वह अपने ससुराल में बेहद खुश थी।  सावन का महीना शुरू होने ही वाला था।  ममता का यह पहला त्यौहार था इसलिए सांस ने सोचा क्यों ना बहू को साड़ी दे दी जाए।  सास और बहू दोनों ही साड़ी की दुकान पर पहुंच गई। सास ने बहू से कहा  ...'बहु तुम अपने लिए साड़ी पसंद कर लो, लेकिन ध्यान रखना ज्यादा महंगी मत लेना अभी शादी पर बहुत खर्चा हुआ है।'मैं तुम्हारी ममता दीदी के लिए भी एक सस्ती सी साड़ी देख लेती हूं तब तक।' बहू को लगा कि  सास सही कह रही है।उसने ₹१७00 की साड़ी पसंद कर ली ।तब तक सास ने भी ममता दीदी के लिए साड़ी पसंद कर ली और तुरंत ही दुकानदार को दोनों साड़ियों को डिब्बों में पैक करवाने के लिए भी कह दिया।सास ने तुरंत बिल भर दिया ।जिस पर ममता का कोई ध्यान नहीं था।  दोनों खुशी-खुशी घर लौट आए ।  बहु के हाथ से सासुमा ने  साड़ी का ए...