कभी छुपा छुपी ,तो कभी खो खो ,कभी लगोरी, तो कभी नदी- पहाड़ ,कभी गुड़ियों का खेल, तो कभी टीचर टीचर का खेल ,कभी लूडो में हारना, तो कभी सांप सीडी में जीतना,
कभी यूं ही एक दूसरे को मारना ,तो कभी दूसरों के खिलौने लेकर भाग जाना.
कभी बैडमिंटन खेलते वक्त शटल कॉक का ना उठाना क्रिकेट खेलते समय खुद के बेट होने का धाक जमाना ....
इतने सारे खेलों के बदले आज सिर्फ एक चीज है इन सब पर भारी है वह है .....वाईफाई का पासवर्ड...
ममता की शादी को अभी 6 महीने ही हुए थे । वह खुद को अपने ससुराल के रंग में रंगने की कोशिश कर रही थी ।इत्तेफाक से उसकी ननद का नाम भी ममता ही था ।हालांकि ममता दीदी उससे बड़ी थी और उनकी शादी हो चुकी थी। वह अपने ससुराल में बेहद खुश थी। सावन का महीना शुरू होने ही वाला था। ममता का यह पहला त्यौहार था इसलिए सांस ने सोचा क्यों ना बहू को साड़ी दे दी जाए। सास और बहू दोनों ही साड़ी की दुकान पर पहुंच गई। सास ने बहू से कहा ...'बहु तुम अपने लिए साड़ी पसंद कर लो, लेकिन ध्यान रखना ज्यादा महंगी मत लेना अभी शादी पर बहुत खर्चा हुआ है।'मैं तुम्हारी ममता दीदी के लिए भी एक सस्ती सी साड़ी देख लेती हूं तब तक।' बहू को लगा कि सास सही कह रही है।उसने ₹१७00 की साड़ी पसंद कर ली ।तब तक सास ने भी ममता दीदी के लिए साड़ी पसंद कर ली और तुरंत ही दुकानदार को दोनों साड़ियों को डिब्बों में पैक करवाने के लिए भी कह दिया।सास ने तुरंत बिल भर दिया ।जिस पर ममता का कोई ध्यान नहीं था। दोनों खुशी-खुशी घर लौट आए । बहु के हाथ से सासुमा ने साड़ी का ए...
Comments
Post a Comment