बालकनी में बैठे हुए गुलाब और मोगरे के फूलों को निहारते हुए अजय और प्रगति झूले में बैठे कुछ सोच रहे थे। दोनों एक साथ बोल पड़े ' 1७ साल ...'
दोनों मुस्कुराए ।
प्रगति बोली ...'अजय ,लगता ही नहीं हम दोनों की शादी को 1७ साल हो गए।'
अजय ने कहा...' हां सचमुच ऐसा लगता है ,बस कल परसों की ही तो बात है कि हम मिले थे।'
उनका 1५ साल का बेटा राहुल भी वहां पर आ गया .।
उसने कहा...' मम्मी -पापा मैं आपसे एक बात पूछूं?'
दोनों ने कहा....' हां, हां! राहुल क्या बात है ???पूछो ना'
राहुल बोला ..'मम्मी -पापा आप दोनों एक दूसरे से कितने अलग हो ।पापा हैं कि ज्यादा बातें नहीं करते और मम्मी आप कभी चुप नहीं रहती ।पापा को बाहर घूमना पसंद नहीं और मम्मी को बाहर जाना अच्छा लगता है।मम्मी आप छोटी-छोटी बातों में हंस देती हो और पापा तो अच्छा चुटकुला सुनाने पर भी सिर्फ मुस्कुरा देते हैं।'
क्या आप दोनों सचमुच एक दूसरे के साथ खुश हो?
आपके बीच कभी झगड़ा भी नहीं होता।
'तब अजय और प्रगती एक दूसरे को देख कर मुस्कुराने लगे और अजय ने राहुल के प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा ...
बेटा , विवाह के समय जब दो व्यक्ति एक दूसरे के साथ सारा जीवन साथ बिताने का वचन देते हैं, तभी वह अपने जीवन साथी को उसी रूप में स्वीकार करते है जैसा वह है।मैं और तुम्हारी मम्मी बेशक एक दूसरे से बहुत अलग -अलग है ।हमारे व्यक्तित्व एक दूसरे से अलग है ।लेकिन हम एक दूसरे के व्यक्तित्व का सम्मान करते हैं। लेकिन यह भी सही है हम दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं ,इसलिए एक दूसरे की खुशी के लिए कभी-कभी हम हमारे स्वभाव को थोड़े समय के लिए बदल लेते हैं।
जैसे कि मैं तुम्हारी मम्मी के साथ बाहर जाता हूं तो मुझे भी अच्छा लगता है ।मैं बेशक मुस्कुराता हूं लेकिन तुम्हारी मम्मी की खिलखिलाती हंसी मुझे बहुत अच्छी लगती है ।
तभी प्रगति बोली....' माना कि मुझे बहुत बोलना पसंद है लेकिन तुम्हारे पापा का शांत स्वभाव मुझे सबसे ज्यादा पसंद है ।मैं तुनक मिजाज हूं लेकिन तुम्हारे पापा का धैर्य ,धीरज मुझे बहुत अच्छा लगता है ।हम दोनों एक दूसरे से अलग जरूर है ,लेकिन हम ही एक दूसरे को पूरा करते हैं। कभी तुम्हारे पापा मुझे संभालते हैं तो कभी मैं उन्हें संभाल लेती हूं।
एक सफल और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए यह जरूरी नहीं कि एकसा स्वाभाव रखने वाले ,एक सी विचारधारा रखने वाले, एक से खानपान वाले व्यक्ति आपस में साथ में रहे ,जरूरत इस बात की है कि दोनों एक दूसरे का सम्मान करें ।दोनों एक दूसरे को समझे।
विवाह बंधन नहीं संबंध है जिसमें दोनों के बीच इतनी जगह होनी चाहिए कि दोनों एक दूसरे से अपने मन की बातें कह सकें।
राहुल को अपने माता -पिता के बीच की यह समझदारी, यह साझेदारी बहुत अच्छी लगी और उसने अपनी मम्मी -पापा से कहा कि आप दुनिया के सबसे बेस्ट हस्बैंड वाइफ हो।
(विवाह के बारे में आप अपने विचार मुझसे जरूर साझा करें और यदि आपको यह रचना अच्छी लगी हो तो कृपया इस रचना को लाइक करें। आप मुझे फॉलो भी कर सकते हैं।)

Pragati ajay n rahul k badle payal manish n taksh bhi likh sakte hai na😜😜
ReplyDelete:)Kya bolu
Delete