आज वह दिन आ ही गया जिसका मुझे इंतजार था.
पूरे हफ्ते शुक्रवार की शाम का इंतजार करता हूं ,कि आज तो तुम मुझे मिलोगी....
मैं तुम्हें देख पाऊंगा इतने करीब से ..
कैसे कहूं शुक्रवार तक सिर्फ तुम्हारी तस्वीर देखकर ही मन को बहला लेता था . मगर आज तुमसे मुलाकात होगी.
सच कहता हूं तुमसे मिलकर दुनिया की हर तकलीफ दूर हो जाती है.
सब कुछ अच्छा लगने लगता है.
तुम्हारे सामने हर एक चीज बड़ी फीकी लगने लगती है. तुम कितनी अच्छी हो .
तुम बहुत ही प्यारी हो .
मां ने मुझसे वादा किया है ,तुम्हें साथ लेकर आएगी.
बस आ गया वह पल... हां आ गया ..
और मां तुम्हे लेकर आ गई .
वाह! कितना अच्छा लग रहा है ...
2 मिनट वाली मैगी मेरे हाथों में है ...आई लव यू Maggi.......
गर्मी की छुट्टियों का इंतजार बच्चों को बेसब्री से होता है ।पूरे साल में यही वे दिन होते हैं जब वे बिना किसी टाइम टेबल के समय बिताते हैं । लेकिन गर्मी की छुट्टियां आते ही ,बच्चों के मम्मी और पापा परेशान से हो जाते हैं। उनकी सबसे बड़ी यही परेशानी होती है ,कि बच्चों को पूरा दिन कैसे व्यस्त रखा जाए??? क्योंकि बच्चे ज्यादातर समय अपना इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे कि मोबाइल ,लैपटॉप ,टीवी आदि में दे देते हैं । तो चलिए आप सभी के लिए मैं कुछ सुझाव लाई हूं ,आशा करती हूं कि यह सुझाव आपके बच्चों के जरूर काम आएगा। गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को किसी टाइम टेबल के तहत ना बांधे । गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के लिए आपका साथ सबसे ज्यादा जरूरी होता है। बच्चों को प्रकृति से मिलाएं आपके आसपास यदि कोई नर्सरी है तो आप बच्चों को वहां ले जा सकते हैं ।जहां वे नए -नए पौधों के बारे में, इनडोर -आउटडोर प्लांट्स के बारे में जानकारी पा सकते हैं ।उनके मनपसंद पौधों को घर लेकर आए और उसमें पानी डालने की जिम्मेदारी बच्चे क...
Omg! Maggi :-))))
ReplyDelete:)
DeleteSahi
ReplyDelete