Skip to main content

जजमेंटल

नमस्कार !!!
(आज फिर से मैं आपके सामने मेरा एक अनुभव बांटना चाहती हूं .आशा करती हूं कि आप को पढ़ कर अच्छा लगेगा .शायद आपको भी ऐसे अनुभव हुए होंगे .
मेरे अनुभव मैंने आपके साथ सांझा किए आप अपने अनुभव मेरे साथ बांटना जरूर....)
कभी आपके साथ ऐसा हुआ है क्या ???
आपको किसी ने पहली नजर में सिर्फ आपके पहनावे, आपके बात करने के तरीके को देखकर एक अनुमान लगा लिया हो ,कि आप कैसे हैं ???
या यूं कहें कि वह आपको पूरी तरह से जाने बगैर ही आपके बारे में अपनी राय बना लेता है .
कितना आसान होता है हमारे लिए ,दूसरों के लिए जजमेंटल हो जाना ,बिना जाने -पहचाने ,समझे.
ऐसा मेरे साथ अक्सर होता है.
सबसे पहली बार मुझे यह अनुभव तब हुआ जब मेरा बेटा 4 साल का था. बहुत बड़ी स्कूल में उसका एडमिशन हुआ था .लेकिन मैं बहुत ही साधारण सी दिखने वाली, बहुत ही सिंपल बातें करने वाली मां थी ..और उस स्कूल में जितने भी बच्चे पढ़ते थे उनकी  मम्मी कार से आती थी. इंग्लिश में बातें करती थी.
स्कूल में मेरे काफी दोस्त बने भी .लेकिन कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने कुछ दूरी बनाई हुई थी .
स्कूल में  एलोक्यूशन प्रतियोगिता थी.उस में मेरे बेटे को सेकंड प्राइज मिला था .मैं बहुत खुश थी, जो कि मैंने उसका परफॉर्मेंस नहीं देखा था ,लेकिन फिर भी टीचर ने उसकी काफी तारीफ की थी .
उसके बाद तो न जाने क्या हुआ.
उसका नाम आते ही लोगों को यह यह जानने में दिलचस्पी थी कि उसकी मम्मी कौन है ??? फिर क्या था, मैं मेरे नाम से नहीं मेरे बेटे के नाम से पहचाने जाने लगी.
कुछ लोग जो दूर से ही मुझे देखते थे. वह पास आकर अपना इंट्रोडक्शन खुद देकर मुझसे पूछने लगे 'कि   एलोक्यूशन की तैयारी आपने कैसे करवाई ??
आप उसे कैसे पढ़ाती हैं ??
मुझे सचमुच बहुत अच्छा भी लग रहा था उस समय. पर ना जाने क्यों ऐसा लग रहा था कि क्या यदि मेरा बेटा उस कंपटीशन नहीं जीता  होता तो इतने लोग मुझे जान पाते ???
किसी का भी  जजमेंटल होना बिल्कुल सही नहीं .
आपको क्या लगता है? प्लीज कमेंट करके मुझे बताइएगा.

Comments

  1. aisa aksar hota hai. kyoki hamare samaj me gora hona sundarta ka aur english me baat karna intelligent ka paryaay mana jata hai. jise hum abhishaap kah sakte hai.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

अब नहीं होंगे गर्मी की छुट्टियों में बच्चे बोर

 गर्मी की छुट्टियों का इंतजार बच्चों को बेसब्री से होता है ।पूरे साल में यही वे दिन होते हैं जब वे बिना किसी टाइम टेबल के समय बिताते हैं । लेकिन गर्मी की छुट्टियां आते ही ,बच्चों के मम्मी और पापा परेशान से हो जाते हैं। उनकी सबसे बड़ी यही परेशानी होती है ,कि  बच्चों को पूरा दिन कैसे व्यस्त रखा जाए??? क्योंकि  बच्चे ज्यादातर समय अपना इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे कि मोबाइल ,लैपटॉप ,टीवी आदि में दे देते हैं । तो चलिए आप सभी के लिए मैं कुछ सुझाव लाई हूं ,आशा करती हूं कि यह सुझाव आपके बच्चों के जरूर काम आएगा। गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को किसी  टाइम टेबल  के तहत ना बांधे । गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के लिए  आपका साथ  सबसे ज्यादा जरूरी होता है। बच्चों को प्रकृति से मिलाएं आपके आसपास यदि कोई  नर्सरी  है तो आप बच्चों को वहां ले जा सकते हैं ।जहां वे नए -नए पौधों के बारे में, इनडोर -आउटडोर प्लांट्स के बारे में जानकारी पा सकते हैं ।उनके मनपसंद  पौधों को घर लेकर आए और उसमें पानी डालने की जिम्मेदारी बच्चे क...

रात के खाने में क्या बनाऊं???? एक राष्ट्रीय समस्या

रात के खाने में क्या बनाया जाए??? इसे  एक राष्ट्रीय समस्या घोषित कर देना चाहिए।  हर एक घर में शाम होते ही मम्मी की आवाज शुरू हो जाती है, आज खाने में क्या बनाऊं ??? फोन करके पति को पूछा जाता है ..आज खाने में क्या खाओगे???  यह बात और है कि पत्नी बनाती वही है ,जो वह चाहती है ।लेकिन पूछना मानो उसका नियमित कर्म हो   ।वह सिर्फ यह सुनना चाहती है कि...कोई यह कह दे कि खिचड़ी बना लो । लेकिन मजाल है जो घर का कोई भी  सदस्य  यह कह दे कि..आज खिचड़ी बना लो।  बच्चों से पूछा जाए तो बच्चे कहते...' मम्मी कुछ  अच्छा बनाना आज'   बहुत दिन हो गए ...बस कुछ अच्छा बना लो मम्मी आज । पतिदेव को पूछो तो  पतिदेव कहते हैं ...' जो बनाना हो बना लो.... सब चलेगा '(क्योंकि जनाब, पतिदेव पत्नी की आदत से अब पूरी तरह से वाकिफ हो चुके हैं)  इस बात से पत्नी कभी संतुष्ट नहीं होती, दोबारा पूछती है । कुछ भी का क्या मतलब होता है??? कुछ तो बताओ  । रोज  यही पूछना पड़ता है। मैं भी परेशान ह...

डिब्बे की अदला बदली से खुल गई पोल

ममता की शादी को अभी 6 महीने ही हुए थे । वह खुद को अपने ससुराल के रंग में रंगने की कोशिश कर रही थी ।इत्तेफाक से उसकी ननद का नाम भी ममता ही था ।हालांकि ममता दीदी उससे बड़ी थी और उनकी शादी हो चुकी थी। वह अपने ससुराल में बेहद खुश थी।  सावन का महीना शुरू होने ही वाला था।  ममता का यह पहला त्यौहार था इसलिए सांस ने सोचा क्यों ना बहू को साड़ी दे दी जाए।  सास और बहू दोनों ही साड़ी की दुकान पर पहुंच गई। सास ने बहू से कहा  ...'बहु तुम अपने लिए साड़ी पसंद कर लो, लेकिन ध्यान रखना ज्यादा महंगी मत लेना अभी शादी पर बहुत खर्चा हुआ है।'मैं तुम्हारी ममता दीदी के लिए भी एक सस्ती सी साड़ी देख लेती हूं तब तक।' बहू को लगा कि  सास सही कह रही है।उसने ₹१७00 की साड़ी पसंद कर ली ।तब तक सास ने भी ममता दीदी के लिए साड़ी पसंद कर ली और तुरंत ही दुकानदार को दोनों साड़ियों को डिब्बों में पैक करवाने के लिए भी कह दिया।सास ने तुरंत बिल भर दिया ।जिस पर ममता का कोई ध्यान नहीं था।  दोनों खुशी-खुशी घर लौट आए ।  बहु के हाथ से सासुमा ने  साड़ी का ए...