आज अचानक मैंने यह बात अनुभव की ,टीवी पर जितनी भी ऐड आती है उसमें से ज्यादा ऐड शैंपू ,साबुन, गोरा करने की क्रीम, हेयर कलर करने के लिए बहुत सारे कलर ,कुल मिलाकर आप को सुंदर बनाने के नए-नए प्रोडक्ट्स सेल किए जाते हैं.
वास्तविकता तो यही है की महिलाओं ने यह मान लिया है कि सुंदर होना सबसे ज्यादा जरूरी है .यूं कहें कि स्त्रीत्व सुंदरता का पर्याय है .
आज भी 10 में से 7 या 8 महिलाएं रोज सुबह उठकर यही सोचती होंगी, जब वह खुद को आईने में देखती होंगी कि आज से मैं डाइट करूंगी... या आज से मैं जिम जाऊंगी ..मैं योगा करूंगी ...क्योंकि मुझे अगले महीने शादी पर जाना है तो मुझे सुंदर दिखना है।
या 2 महीने के बाद मेरी एनिवर्सरी है और उस एनिवर्सरी पर मुझे मेरी शादी का ही लहंगा पहनना है।
इस बात से कोई एतराज नहीं है कि हर एक इंसान को खुद के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए । शरीर को स्वस्थ रखने में और सिर्फ सुंदर दिखने की चाह में बहुत फर्क है।
बाहरी रूप ,रंग आप की परिभाषा नहीं है ।आपका व्यक्तित्व आपकी परिभाषा है ।आपका सुंदर चेहरा आकर्षक है तो लोग जरूर उसकी तारीफ करेंगे ।लेकिन यदि आपका मन आपके विचार आपका व्यक्तित्व आकर्षक है... तो लोगआप के सामने और आपके पीछे भी आपको याद करेंगे.
तो केवल इस स्पर्धा में दौड़ने का कोई अर्थ नहीं कि मुझे सुंदर देखना है ,मुझे दुबला होना है, मुझे हमेशा अपनी त्वचा को, अपने चेहरे को जवान रखना है . क्योंकि सुंदरता ही मेरी पहचान है.......
बल्कि हमें यह सोचना चाहिए कि हम अपने विचारों को अपनी सोच को हमेशा उत्तम रख सकें...
गर्मी की छुट्टियों का इंतजार बच्चों को बेसब्री से होता है ।पूरे साल में यही वे दिन होते हैं जब वे बिना किसी टाइम टेबल के समय बिताते हैं । लेकिन गर्मी की छुट्टियां आते ही ,बच्चों के मम्मी और पापा परेशान से हो जाते हैं। उनकी सबसे बड़ी यही परेशानी होती है ,कि बच्चों को पूरा दिन कैसे व्यस्त रखा जाए??? क्योंकि बच्चे ज्यादातर समय अपना इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे कि मोबाइल ,लैपटॉप ,टीवी आदि में दे देते हैं । तो चलिए आप सभी के लिए मैं कुछ सुझाव लाई हूं ,आशा करती हूं कि यह सुझाव आपके बच्चों के जरूर काम आएगा। गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को किसी टाइम टेबल के तहत ना बांधे । गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के लिए आपका साथ सबसे ज्यादा जरूरी होता है। बच्चों को प्रकृति से मिलाएं आपके आसपास यदि कोई नर्सरी है तो आप बच्चों को वहां ले जा सकते हैं ।जहां वे नए -नए पौधों के बारे में, इनडोर -आउटडोर प्लांट्स के बारे में जानकारी पा सकते हैं ।उनके मनपसंद पौधों को घर लेकर आए और उसमें पानी डालने की जिम्मेदारी बच्चे क...
👌
ReplyDelete