Skip to main content

टाइम टेबल

टाइम टेबल

जैसे हर एक मौसम अपने आने के पहले कुछ संकेत देता है ,वैसे ही परीक्षाएं भी ऐसे नहीं आ धमकती अपने आने के पहले टाइम टेबल देती है.
जी हां परीक्षा के पहले आता है उसका संदेशा.
टाइम टेबल .
जैसे ही बच्चे के बस्ते से निकलता है वैसे ही मां माइक्रोस्कोप लेकर टाइम टेबल को देखती है.

न जाने क्यों अक्सर ऐसा होता है जो सब्जेक्ट तैयार होता है उसमें तो छुट्टी होती  है लेकिन जो सब्जेक्ट कुछ नहीं आता उसमें छुट्टी नहीं होती .

टाइम टेबल के निकलते ही टाइम टेबल को बच्चे के स्टडी टेबल पर चिपका दिया जाता है .

बच्चा भी क्या करता बस किताबों के इंडेक्स को देखता और मन ही मन कहता यह हो गया है .अरे यह तो आता है ,1 घंटे में हो ही जाएगा और यह वाला नहीं पढ़ाया है. अपने पेन को मुंह में दबाकर कहता चलो हो ही गया है सब कुछ......
फिर आती है मम्मी की आवाज कहती है.. 'सुनो तुम्हारे टेबल पर वर्कशीट की फाइल रखी है.
सारी वर्कशीट ठीक से करो. देखो कुछ ना बने तो फिर पूछ लो.
ट्यूशन टीचर भी पीछे नहीं हटते ,एक के बाद एक ,एक के बाद एक ..टेस्ट ..टेस्ट.. टेस्ट लेने  लगते है .
काश परीक्षाएं सीधे ही आ जाती , टाइम टेबल ना देती तो ही अच्छा होता .
मम्मी का बोलना चलो पढ़ाई करो ,पढ़ाई करो, पढ़ाई करो ,कितना टीवी देखोगे ?परीक्षा है ,देखा नहीं टाइम टेबल आ गया, बस 15 दिन बचे हैं ,बस 10दिन बचे हैं और यह सिलसिला तब तक चलता है जब तक परीक्षाएं ख़त्म ना हो जाए......

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

एक फोन आया और सब कुछ बदल गया....

रविवार की प्यारी सी सुबह .. मेरी नींद खुली करीब करीब 7:30 बजे . ब्रश लेकर बालकनी पर आई ,देखा तो पौधों में पानी डालना थोड़ा बाकी था , थोड़ी मिट्टी बाहर गिर गई थी सोचा कर लूंगी बाद में . ह...

अबला नारी???????

अक्सर आपने यह जरूर सुना होगा कि महिलाएं परेशान हो जाती हैं तो ..वह यह बात जरूर कहती हैं "रोज का यही है ...सुबह खाना, रात को खाना ,घर साफ करना ... शिकायतों में सबसे पहली शिकायत यही होती ...

दसवीं बोर्ड की परीक्षा

सावधान क्या आपका बच्चा दसवीं में है ....???? या आपका बच्चा दसवीं में आने वाला है???? सावधान हो जाइए .. आपको इस साल जो भी मिलेगा ,जब भी मिलेगा ,जहां भी मिलेगा.... एक सवाल वह जरुर पूछेगा .... और वह ह...