अच्छा लगता है
सुबह उठकर सबसे पहले तुम्हें देखना अच्छा लगता है,
तेरा मुझसे हक से चाय मांगना अच्छा लगता है ,
तुम्हें टिफिन देते मेरा रोज बस यही कहना घर जल्दी आना अच्छा लगता है ,
घर आकर तुम्हारा यह पूछना 'कैसी हो ' अच्छा लगता है,
तेरी हर छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना अच्छा लगता है ,
आईना देखने के पहले ही तेरा यह कह देना' तुम सुंदर हो' अच्छा लगता है,
मेरा चेहरा देखकर मेरे दिल की हर बात को समझ जाना अच्छा लगता है ,
कभी जो फिकर सताए मुझे, तेरा बस इतना कह देना 'मैं हूं ना 'अच्छा लगता है
खुदा से बस इतनी सी है ख़्वाहिश कि मैं मेरी आखरी सांस तेरी बाहों में ही लूं ....
क्योंकि .....'अच्छा लगता है'.......
Valentine's day special!!
ReplyDeleteHmm
Delete👌👌👌👌👌💑💑
ReplyDeleteThx
ReplyDeleteKya baat hai very romantic 💏
ReplyDeleteThx Rakhi
DeleteNice strategy for a great V day gift ;)
ReplyDelete:-) so sweet!!
ReplyDeleteThx dear
Deleteतुम ऐसे ही लिखती रहना पढना अच्छा लगता है।
ReplyDeleteThx beena
Delete