Skip to main content

अच्छा लगता है

अच्छा लगता है

सुबह उठकर सबसे पहले तुम्हें देखना अच्छा लगता है,

तेरा मुझसे हक से चाय  मांगना अच्छा लगता है ,

तुम्हें टिफिन देते मेरा रोज बस यही कहना घर जल्दी आना अच्छा लगता है ,

घर आकर तुम्हारा यह पूछना 'कैसी हो ' अच्छा लगता है,

तेरी हर छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना अच्छा लगता है ,

आईना देखने  के पहले ही तेरा यह कह देना' तुम सुंदर हो' अच्छा लगता है,

मेरा चेहरा देखकर मेरे दिल की हर बात को समझ जाना अच्छा लगता है ,

कभी जो फिकर सताए मुझे, तेरा बस इतना कह देना  'मैं हूं ना 'अच्छा लगता है

    खुदा से बस इतनी सी है ख़्वाहिश कि मैं मेरी आखरी      सांस तेरी बाहों में ही लूं ....
              क्योंकि .....'अच्छा लगता है'.......

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

एक फोन आया और सब कुछ बदल गया....

रविवार की प्यारी सी सुबह .. मेरी नींद खुली करीब करीब 7:30 बजे . ब्रश लेकर बालकनी पर आई ,देखा तो पौधों में पानी डालना थोड़ा बाकी था , थोड़ी मिट्टी बाहर गिर गई थी सोचा कर लूंगी बाद में . ह...

अबला नारी???????

अक्सर आपने यह जरूर सुना होगा कि महिलाएं परेशान हो जाती हैं तो ..वह यह बात जरूर कहती हैं "रोज का यही है ...सुबह खाना, रात को खाना ,घर साफ करना ... शिकायतों में सबसे पहली शिकायत यही होती ...

दसवीं बोर्ड की परीक्षा

सावधान क्या आपका बच्चा दसवीं में है ....???? या आपका बच्चा दसवीं में आने वाला है???? सावधान हो जाइए .. आपको इस साल जो भी मिलेगा ,जब भी मिलेगा ,जहां भी मिलेगा.... एक सवाल वह जरुर पूछेगा .... और वह ह...