Skip to main content

हसीन लमहे( पेज 4)

अमित के ऑफिस में अगले दिन एक छोटी सी पार्टी थी. जिसमें ऑफिस के सभी एम्पलाई आने वाले थे. शाम 7:00 बजे सभी एक साथ होटल में मिलें.
वहां lरचना भी आई थी .

आज रचना को जो भी देखता वह चौक जाता. हमेशा फॉर्मल कपड़ों में रहने वाली रचना आज बेहद खूबसूरत लग रही थी .उसने आज पार्टी गाउन पहना था .काले रंग की इस  गाउन  में किसी हीरोइन से कम नहीं लग रही थी .उसने बालों को खुला छोड़ दिया था. कानों में छोटे से डायमंड के इयररिंग्स चार चांद लगा रहे थे.

फिर तो सबका ध्यान उसकी तरफ जाना ही था. अमित ने उससे कुछ बात नहीं की. जहां सब उसे  कॉन्प्लीमेंट दे रहे थे ..वही अमित ने सिर्फ उसे देख मुस्कुराना ही ठीक  समझा ,थोड़ी सी दूरी बना कर रखना चाहता था खैर.

पार्टी में उसने ना रचना का जिक्र किसी से किया ना रचना के साथ कुछ बातें की और वो घर जाने के लिए निकलने लगा ..
तभी रचना उसके पास आकर बोली 'क्या हुआ??? तुम जा रहे हो ???'.
अभी तो पार्टी बस शुरू ही हुई है .
अमित ने कहा नहीं, रचना.. कुछ तबीयत ठीक नहीं लग रही.
मुझे घर जाना चाहिए .वह वहां से तुरंत ही निकल गया. 
सारी रात वह नहीं सो सका .दूसरे दिन उसका मन ऑफिस जाने को नहीं किया.
दूसरी तरफ स्वाति बेचैन हो रहे थी.
उसने कई ईमेल अमित को भेजें .लेकिन कोई जवाब नहीं आया. इसलिए उसने अमित के ऑफिस के नंबर पर फोन किया करके अमित के बारे में पूछा. तब उसे पता चला कि अमित उस दिन ऑफिस नहीं आया. उसने थोड़ा हिचकते हुए पूछ लिया कि  रचना ऑफिस आई है ?तब उसे पता चला कि उस दिन रचना भी ऑफिस नहीं आई थी अब तो उसे कहीं चैन नहीं मिल रहा था . उसने ऑफिस से रचना का ईमेल आईडी ले लिया.

अमित को लगा कि उसे आशीष से अपने मन की बात करनी चाहिए वह जल्दी जल्दी आशीष को मिलने जा रहा था. उसे स्वाति की चिंता सता रही थी . ऐसे में पीछे से तेज रफ्तार से एक गाड़ी आई और जोर से आवाज आई ....ओ  ...गॉड ........😢😢😢😢
एक तरफ स्वाति परेशान थी और वह कुछ नहीं कर पा रही थी. उसने गुस्से में एक ई-मेल रचना को लिख दिया जिसमें उसने न जाने क्या कुछ नहीं सुनाया रचना को.

अमित को 12 घंटों के बाद जब होश आया तो वह एक हॉस्पिटल में था उसके सामने डॉक्टर खड़े हुए थे. आशीष भी वही था .अमित ने पूछा 'आशीष मैं यहां कैसे पहुंच गया ??'
आशीष ने उसे बताया की कल उसका एक्सीडेंट हो गया था और उसे हॉस्पिटल में लाया गया .
अमित ने मन ही मन सोचा यह सब रचना की वजह से हुआ .
तभी आशीष ने अपनी बात पूरी की 'अमित तुम बहुत नसीब वाले हो कि तुम्हारा जब एक्सीडेंट हुआ तभी रचना ने तुम्हें देख लिया ,वह उस समय एयरपोर्ट जा रही थी ,इस हॉस्पिटल में तुम्हें लेकर वही आई थी.

अमित तो आत्मग्लानि से भर उठा उसने पूछा की...
'रचना कहां है ?'आशीष ने बताया कि वह इंडिया गई है  क्योंकि 2 महीनों के बाद उसकी शादी है ...

आशीष ने स्वाति को भी अमित के एक्सीडेंट के बारे में बता दिया था .
एक तरफ  अमित तो दूसरी तरफ स्वाति दोनों ही   अपनी सोच पर पछता रहे थे.....

दूसरी ओर रचना ने स्वाति का मेल पढ़ लिया था. उसने स्वाति को एक प्यारा सा मेल भेजा.
उसने लिखा कि अमित तुम्हारा ही था और हमेशा तुम्हारा ही रहेगा .
तुम दोनों एक दूसरे के लिए बने हो ..कोई भी रचना आकर तुम्हारे खूबसूरत हसीन लम्हों को  खराब नहीं कर सकती
मैं हमेशा तुम दोनों की एक दोस्त थी और हमेशा रहूंगी. 
मेरी ओर से तुम्हें और अमित को तुम्हारे खूबसूरत हसीन लम्हों के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं......

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

अब नहीं होंगे गर्मी की छुट्टियों में बच्चे बोर

 गर्मी की छुट्टियों का इंतजार बच्चों को बेसब्री से होता है ।पूरे साल में यही वे दिन होते हैं जब वे बिना किसी टाइम टेबल के समय बिताते हैं । लेकिन गर्मी की छुट्टियां आते ही ,बच्चों के मम्मी और पापा परेशान से हो जाते हैं। उनकी सबसे बड़ी यही परेशानी होती है ,कि  बच्चों को पूरा दिन कैसे व्यस्त रखा जाए??? क्योंकि  बच्चे ज्यादातर समय अपना इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे कि मोबाइल ,लैपटॉप ,टीवी आदि में दे देते हैं । तो चलिए आप सभी के लिए मैं कुछ सुझाव लाई हूं ,आशा करती हूं कि यह सुझाव आपके बच्चों के जरूर काम आएगा। गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को किसी  टाइम टेबल  के तहत ना बांधे । गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के लिए  आपका साथ  सबसे ज्यादा जरूरी होता है। बच्चों को प्रकृति से मिलाएं आपके आसपास यदि कोई  नर्सरी  है तो आप बच्चों को वहां ले जा सकते हैं ।जहां वे नए -नए पौधों के बारे में, इनडोर -आउटडोर प्लांट्स के बारे में जानकारी पा सकते हैं ।उनके मनपसंद  पौधों को घर लेकर आए और उसमें पानी डालने की जिम्मेदारी बच्चे क...

रात के खाने में क्या बनाऊं???? एक राष्ट्रीय समस्या

रात के खाने में क्या बनाया जाए??? इसे  एक राष्ट्रीय समस्या घोषित कर देना चाहिए।  हर एक घर में शाम होते ही मम्मी की आवाज शुरू हो जाती है, आज खाने में क्या बनाऊं ??? फोन करके पति को पूछा जाता है ..आज खाने में क्या खाओगे???  यह बात और है कि पत्नी बनाती वही है ,जो वह चाहती है ।लेकिन पूछना मानो उसका नियमित कर्म हो   ।वह सिर्फ यह सुनना चाहती है कि...कोई यह कह दे कि खिचड़ी बना लो । लेकिन मजाल है जो घर का कोई भी  सदस्य  यह कह दे कि..आज खिचड़ी बना लो।  बच्चों से पूछा जाए तो बच्चे कहते...' मम्मी कुछ  अच्छा बनाना आज'   बहुत दिन हो गए ...बस कुछ अच्छा बना लो मम्मी आज । पतिदेव को पूछो तो  पतिदेव कहते हैं ...' जो बनाना हो बना लो.... सब चलेगा '(क्योंकि जनाब, पतिदेव पत्नी की आदत से अब पूरी तरह से वाकिफ हो चुके हैं)  इस बात से पत्नी कभी संतुष्ट नहीं होती, दोबारा पूछती है । कुछ भी का क्या मतलब होता है??? कुछ तो बताओ  । रोज  यही पूछना पड़ता है। मैं भी परेशान ह...

डिब्बे की अदला बदली से खुल गई पोल

ममता की शादी को अभी 6 महीने ही हुए थे । वह खुद को अपने ससुराल के रंग में रंगने की कोशिश कर रही थी ।इत्तेफाक से उसकी ननद का नाम भी ममता ही था ।हालांकि ममता दीदी उससे बड़ी थी और उनकी शादी हो चुकी थी। वह अपने ससुराल में बेहद खुश थी।  सावन का महीना शुरू होने ही वाला था।  ममता का यह पहला त्यौहार था इसलिए सांस ने सोचा क्यों ना बहू को साड़ी दे दी जाए।  सास और बहू दोनों ही साड़ी की दुकान पर पहुंच गई। सास ने बहू से कहा  ...'बहु तुम अपने लिए साड़ी पसंद कर लो, लेकिन ध्यान रखना ज्यादा महंगी मत लेना अभी शादी पर बहुत खर्चा हुआ है।'मैं तुम्हारी ममता दीदी के लिए भी एक सस्ती सी साड़ी देख लेती हूं तब तक।' बहू को लगा कि  सास सही कह रही है।उसने ₹१७00 की साड़ी पसंद कर ली ।तब तक सास ने भी ममता दीदी के लिए साड़ी पसंद कर ली और तुरंत ही दुकानदार को दोनों साड़ियों को डिब्बों में पैक करवाने के लिए भी कह दिया।सास ने तुरंत बिल भर दिया ।जिस पर ममता का कोई ध्यान नहीं था।  दोनों खुशी-खुशी घर लौट आए ।  बहु के हाथ से सासुमा ने  साड़ी का ए...