गुजराती का गरबा के साथ चोली दामन जैसा साथ होता है|
यदि किसी गुजराती की याददाश्त चली जाए ,तो बस गरबे की 1 सी. डी .चालू कर दीजिए या फिर थेपला उसकी नाक के पास रख दीजिए |
फिर उसे एक जन्म का क्या????
सात जन्मों का सब कुछ याद आ जाएगा |
चाहे दिवाली हो या होली ,संक्रांति हो या फिर शादी की बारात हो| गाना पंजाबी हो या मराठी हो इंग्लिश या हिंदी हो, हम गुजराती कभी भी कहीं भी किसी भी गाने पर गरबा कर सकते हैं और वह भी नॉनस्टॉप |
कई लोगों को लगता है कि गुजराती के तो खून में गरबा होता है पर ऐसा पूरी तरह सही नहीं है कुछ गुजराती ऐसे हैं जिन्हें गरबे का 'ग 'भी नहीं आता, लेकिन ऐसे लोगों की संख्या थोड़ी कम ही है |
वैसे तो गुजरातियों के बारे में एक और बात कही जाती है की गुजराती पैसा बनाने में नंबर वन होता है,
लेकिन यह बात भी पूरी तरह सही नहीं है ऐसा होता तो मैं आज करोड़पति हो जाती |😊☺️😢
खैर बात गरबे की चल रही है तो उसी की बात करते हैं|
नवरात्रि में जहां लगातार गुजराती नों दिनों तक गरबे करते हैं, लेकिन यदि अगले दिन उन्हें कहा जाए और सुनाइए ......
तो उनकी मुंह से निकलता है अरे हां!!! नवरात्रि खत्म हो गई,अब गरबा नहीं खेल पाएंगे .
हम गुजराती खाने के शौकीन होते हैं ,घूमने के शौकीन होते हैं... और सबसे ज्यादा हमें जिस बात से प्यार होता है वह है हमारा लोक नृत्य गरबा.
लोग हमें कभी -कभी गलत भी समझ लेते हैं😢
उन्हें लगता है कि हम हमेशा ही ढोकला, फाफड़ा गाठिया, खाखरा खाते हैं |
लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दू की हर गुजराती यह सारी चीज हमेशा नहीं खाता|😊
गुजराती दिल के बहुत बड़े होते हैं 👍.
आप उनसे एक मांगो वह आपको दो देंगे |
लेकिन यदि आपने उनके साथ धोखा किया या चालाकी की तो नुकसान आपका ही होगा.....
😊
Good writeup Payal. Funny and entertaining as well.
ReplyDeleteThank you so much.
DeleteProud to be gujarati 🖒
ReplyDeleteHetal
Oh yes...
DeleteJai ho
Delete:) हा हा हा
DeleteSuperb Kaki 😘
ReplyDeleteWaiting for your video.
DeleteNice �� I think I know a gujju who cant dance
ReplyDelete:)
DeleteNice payal
ReplyDeleteThx.
DeletePl write your name .