वैवाहिक जीवन में पति पत्नी के बीच में प्रेम का इजहार शब्दों के द्वारा करना बहुत जरूरी है .
पत्नियां इस बात से खुश हो जाती हैं ,जब पति उनसे कह दे कि तुम आज अच्छी लग रही हो.
खाना खाते वक्त पति सिर्फ यह कह दे खाना बहुत अच्छा है .
कभी शाम की चाय पीते समय वह कह दे ,कि तुम्हारे हाथ की चाय से दिन भर की थकान दूर हो गई .
कभी वो यह कह दे कि तुम मेरे जीवन में आई कितना अच्छा हुआ.......
दूसरी तरफ पत्नी भी अपने प्यार का इजहार छोटे छोटे शब्दों से कर दे ,तो फिर जिंदगी बहुत ही खूबसूरत हो जाती है .
पत्नी का सिर्फ यह कह देना कि तुम बहुत अच्छे हो.
पत्नी का मुस्कुराकर यह कह देना कि मैं खुशनसीब हूं कि मुझे आपका साथ मिला.
पत्नी का कभी यह कह देना कि तुम मेरे लिए सब कुछ हो..........
Comments
Post a Comment