(इस कहानी के हर एक पात्र और घटना काल्पनिक है)
सूरज थापा ने नलिनी से कुछ बात करनी शुरू ही की थी कि थापा को एक फोन आया. जिसमें उसे बताया गया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है .
सूरज थापा को नलिनी मेहरा से उस समय बात करना ठीक नहीं लगा और वह वहां से निकल गया .
पोस्टमार्टम रिपोर्ट पढ़ कर उसे यह पता चला की विशाल मेहरा की मौत की वजह एक जहरीला पदार्थ था जो उसके शरीर में पाया गया .
अब सवाल यह उठता है कि वह जहरीला पदार्थ उसके शरीर में पहुंचा कैसे? किसने दिया उसे ?कौन था उसका सबसे बड़ा दुश्मन ?
उसने 1 मिनट भी बर्बाद नहीं किया और विशाल की मौत वाले दिन घर के अंदर जाने वाले सभी लोगों के कार्ड की लिस्ट मंगवाई।
लिस्ट चौकाने वाली थी .सूरज थापा ने लिस्ट पर नजर डाली ,उसने पाया कि उस दिन ओम प्रकाश मेहरा के बंगले का इंटीरियर डिजाइनर पंकज जैन ,नलिनी मेहरा को फिजियोथैरेपी देने वाली सोनिया ,विशाल की एक्स गर्लफ्रेंड जाह्नवी घर आए थे।
नलिनी मेहरा शक के दायरे में थी ।एक एक करके सूरज ने सबकी कुंडली निकालना शुरू किया। उसे पता चला पंकज जैन उस दिन ओम प्रकाश जी से मिलने आया था ,क्योंकि ओम प्रकाश जी ने ही उसे उस दिन घर बुलाया था। घर के इंटीरियर में नलिनी कुछ बदलाव चाहती थी ।
जाह्नवी के आने का कारण सिर्फ इतना था कि वह विशाल से अपना रिश्ता पूरी तरह खत्म करना चाहती थी और उसके दिए हुए सारे उपहार वापस देकर वह तुरंत चली भी गई थी।
नलिनी मेहरा की फिजियोथैरेपिस्ट सोनिया करीब 10 दिनों से बंगले में आ रही थी ।
करीब 1 घंटे सोनिया नलिनी के साथ रहती थी ।
घर के नौकरों में सभी पुराने और वफादार थे।
तो फिर कौन???? और क्यों ?????...
यह सवाल सूरज थापा के रातों की नींद बर्बाद कर चुका था ।सूरज थापा इस तरह से हार नहीं मान सकता था। उसने पंकज जैन से मीटिंग फिक्स की ।पंकज ने उसे बताया कि वह नलिनी मेहरा के कहने पर वहां गए थे और फिर दीवार पर लगी पेंटिंग को नलिनी के कहने पर उन्होंने बदल भी दिया था।
पंकज ने इस बात का भी खुलासा किया कि उनकी सारी यह बातचीत नलिनी जी के साथ हुई थी क्योंकि ओम प्रकाश जी सिर्फ उनसे मिलकर तुरंत ही ऑफिस चले गए थे ।
पंकज ने यह बात भी साफ कर दी कि नलिनी जी चल नहीं सक रही थी ,इसलिए पंकज जैन उनसे मिलने उनके कमरे में गया था और वहां विशाल मेहरा से भी मिला था ।
सोनिया की हाजरी भी उसने स्वीकार की। इस बात से यह तो तय था कि पंकज जैन के वहां से जाने से पहले तक विशाल जिंदा था।
घर के नौकरों से तफ्तीश करने पर यह पता चला कि पंकज के जाने के बाद विशाल की गर्लफ्रेंड जहान्वी आई थी। बहुत शोर शराबा भी उसने किया था क्योंकि नलिनी उसे अंदर आने नहीं देना चाहती थी .विशाल के कहने पर वह अंदर आई और सारे गिफ्ट्स को विशाल के सामने पटक कर वह चली गई थी।
सूरज थापा को अब सिर्फ सोनिया के बारे में पता लगाना था .वैसे तो सोनिया का इस केस से कोई लेना देना नहीं था. ओम प्रकाश मेहरा ने नलिनी के लिए सोनिया को अपने दोस्त के रिकमेंडेशन से रखा था.लेकिन सूरज किसी भी छोटी सी छोटी बारीकी को नजरअंदाज नहीं करना चाहता था. उसने सोनिया से जुड़ी हर एक छोटी बड़ी जानकारी इकट्ठी करनी शुरू कर दी......
...लेकिन उसके नजर नलिनी और जहान्वी पर पूरी तरह बनी हुई थी.....
(आखिर सूरज थापा को विशाल मेहरा का कातिल कैसे मिला ???कौन था जिसने इतनी चालाकी से विशाल को मार दिया ????जानने के लिए कल "आखिर कौन "का अंतिम ब्लॉग पढ़ें)
Who is Aakash?
ReplyDelete