अक्सर आपने यह जरूर सुना होगा कि महिलाएं परेशान हो जाती हैं तो ..वह यह बात जरूर कहती हैं "रोज का यही है ...सुबह खाना, रात को खाना ,घर साफ करना ...
शिकायतों में सबसे पहली शिकायत यही होती है कि शादी के बाद मेरी तो लाइफ ही बदल गई है.
ऐसा लगता है जैसे कि उनके ऊपर बहुत अत्याचार किया जा रहा है .
जबकि घर में कपड़े धोने ,बर्तन धोने, यहां तक की कई घरों में खाना बनाने के लिए बाई होती है.......
यदि गौर से हम देखें तो शादी के बाद लड़की की जिंदगी में बदलाव तो आते हैं .
लेकिन इतने भी नहीं आते कि जिनकी वह शिकायतें करें .....
छोटी-छोटी शिकायत होती है ...जैसे" बहुत बोर हो गई
मैं "
"आज पार्टी में जाना है ,लेकिन कुछ कपड़े ही नहीं है".
" एक भी त्यौहार में मजा नहीं आता ".
"कहीं घूमने जाने नहीं मिलता"
पर यदि आप इसके विपरीत लड़कों से सुने तो वह यह कभी नहीं कहते ...मैं बहुत बोर हो गया हूं....
मैं कल से ऑफिस नहीं जाऊंगा ..
लड़के कभी यह नहीं कहते की 'मेरे पास कुछ पहनने के लिए ही नहीं है '
लड़के यह कभी नहीं कहते कि शादी के पहले मैं राजकुमार की तरह था. शादी के बाद सिर्फ ऑफिस जाना और कमाना मेरा काम हो गया है.
ना ही वह रोज फोन करके अपनी मम्मी या अपने पापा को यह शिकायत करता है कि शादी के बाद मेरी जिंदगी खराब हो गई है.....
यदि देखा जाए तो जैसे एक लड़की शादी के बाद अपने मम्मी-पापा ,भाई ,बहन, रिश्तेदारों को छोड़ कर अपने पति के साथ रहने लगती हैं .
वैसे ही एक लड़का शादी के बाद अपनी पत्नी, अपने बच्चों को सबसे ज्यादा प्यार करता है .
बचपन में क्रिकेट खेलना ,फुटबॉल खेलना, घूमना- फिरना ,पिक्चर देखना ,लेट घरआना ..
दोस्तों के साथ मस्ती करना.
यह सब शादी के बाद में बहुत ही कम कर देते हैं . इसकी शिकायत वह ना के बराबर करते हैं.
चाहे वो बोले या ना बोले उनके लिए खुद से ज्यादा उनका परिवार इंपॉर्टेंट होता है.
वह चाहते हैं कि अपने परिवार के हर एक सदस्य को सारी सुविधाएं, सारे सुख दे सके .
इसके लिए वह बहुत मेहनत करते हैं .
उनके मन में हमेशा यह खयाल रहता है कि, उनके रहते या उनके बाद उनके परिवार को आर्थिक रूप से कभी कोई परेशानी ना हो .
हो सकता है ..वह यह बातें अपनी पत्नी को ना बताते हो मगर इसका एक सीधा सा मतलब है कि वह अपनी पत्नी ,अपने बच्चों से खुद से भी ज्यादा प्यार करते हैं उनकी फिक्र करते हैं .
हां यह बात अलग है कि उन्हें अपना प्यार जताना शायद नहीं आता ..
क्यों नहीं पत्नियां अपने जीवनसाथी को समझे.. उनके प्यार को जाने ..
शिकायतें करना बंद कर दे . अपने पति की अनकही बातों को सम्मान दें और अपने परिवार के साथ छोटी-छोटी खुशियों को इंजॉय करें......
Good one
ReplyDeleteGood one
ReplyDeleteGood one
ReplyDeleteThx
DeleteAgreed
ReplyDeleteThx 👍
ReplyDeleteRequest to readers please share your opinion.....
ReplyDeleteBilkul saahi kaha aapne.
ReplyDeleteThx dear 😘
DeleteThx dear 😘
Delete