सावधान क्या आपका बच्चा दसवीं में है ....????
या आपका बच्चा दसवीं में आने वाला है????
सावधान हो जाइए ..
आपको इस साल जो भी मिलेगा ,जब भी मिलेगा ,जहां भी मिलेगा.... एक सवाल वह जरुर पूछेगा ....
और वह होगा "अच्छा इस साल दसवीं में है आपका बच्चा"..
आप भी, जब भी किसी से मिलेंगे बात चाहे जो भी हो रही हो उसको अपने बच्चे के दसवीं में होने से जरूर
जोड़ेंगे.
जैसे कोई आपसे पूछेगा 'क्या बात है आजकल आप दिखाई नहीं दे रही????'
आपका जवाब क्या होगा...!!!" हां बच्चा दसवीं में है
ना "
कोई रिश्तेदार आपको अपने घर बुलाए आपका जवाब क्या होगा ???
'नहीं इस साल नहीं हो पाएगा'.....
क्योंकि बच्चा दसवीं में है .
आप आप इस पूरे साल न जाने कितने लोगों से यह पूछेंगे की आपने कौन सी कोचिंग की???
या आप कौन सी रिफरेंस बुक्स लेते हैं??
बहुत सारे लोग राशिफल भी पढ़ने लगेंगे...
बहुत सारे लोग घर में आने वाले मेहमानों को टालने की भी कोशिश करेंगे..
क्यों???
जी हां ...."क्योंकि बच्चा दसवीं में है ."
बच्चे के जो भी ख्याल हो ..चाहे बच्चा होशियार हो या थोड़ा कम हो ..
फिर भी हर एक मां एक ही नारा होगा "बेटा पढ़ाई करो देखो बहुत हो गई मस्ती ;अभी दसवीं है ...
यह सुनकर बच्चा शायद मन ही मन यह जरूर सोचता होगा मुझे मालूम है मैं दसवीं में हूं .
लेकिन जो भी मुझसे मिलता है क्यों फिर मुझसे कहता है ...... दसवीं में हो ना????
True ...☺️
ReplyDeleteHmmm
DeleteHa ha ha .....bilkul sahi likhi hain
DeleteThis year we will experience .....
DeleteAll the best
ReplyDeleteThx
Delete:-)) Kya aapka beta dasvi main hai?
ReplyDeleteHhhaaaaanji...
Delete